रायपुर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के बैनर तले देशभर के 9 बैंक यूनियन के लगभग 8 लाख कर्मचारी और अधिकारी 27 जनवरी, 2026 को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में 4 अधिकारी यूनियन और 5 कर्मचारी यूनियन शामिल हैं। इस व्यापक आंदोलन का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में सप्ताह में पांच दिवसीय कार्यसप्ताह लागू करना है।ऑल इंडिया बैंक कनफेडरेशन, छत्तीसगढ़ इकाई के राज्य सचिव गोपाल कृष्णा ने बताया कि यह मांग साल 2015 से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इसे सरकार द्वारा अनदेखा किया गया है। UFBU का कहना है कि इस हड़ताल के माध्यम से वे सरकार और बैंकिंग प्रबंधन का ध्यान अपनी मांग की ओर खींचना चाहते हैं।छत्तीसगढ़ इकाई इंडियन नेशनल बैंक कांग्रेस के महासचिव बलजीत सिंह ने बताया कि देशभर के अन्य वित्तीय संस्थानों जैसे RBI, LIC, GIC और राज्य/केंद्र सरकार के कार्यालयों में सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू है, लेकिन केवल बैंकिंग क्षेत्र में इसे लागू नहीं किया गया है।हड़ताल का एक और मुख्य कारण बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों पर अत्यधिक कार्यभार है। निजी क्षेत्र के बैंक में 1 कर्मचारी लगभग 400 ग्राहकों को संभालते हैं, जबकि सरकारी बैंकों में 1 कर्मचारी लगभग 2000 ग्राहकों के लिए जिम्मेदार है। UFBU ने इस स्थिति को देखते हुए बैंक में भर्ती बढ़ाने और कर्मचारियों के काम के बोझ को कम करने की मांग भी की है।बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मेहनत और सेवा ही भारत को विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर रही है, और सरकार को अब उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए।
रायपुर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के बैनर तले देशभर के 9 बैंक यूनियन के लगभग 8 लाख कर्मचारी और अधिकारी 27 जनवरी, 2026 को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में 4 अधिकारी यूनियन और 5 कर्मचारी यूनियन शामिल हैं। इस व्यापक आंदोलन का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में सप्ताह में पांच दिवसीय कार्यसप्ताह लागू करना है।
ऑल इंडिया बैंक कनफेडरेशन, छत्तीसगढ़ इकाई के राज्य सचिव गोपाल कृष्णा ने बताया कि यह मांग साल 2015 से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इसे सरकार द्वारा अनदेखा किया गया है। UFBU का कहना है कि इस हड़ताल के माध्यम से वे सरकार और बैंकिंग प्रबंधन का ध्यान अपनी मांग की ओर खींचना चाहते हैं।
छत्तीसगढ़ इकाई इंडियन नेशनल बैंक कांग्रेस के महासचिव बलजीत सिंह ने बताया कि देशभर के अन्य वित्तीय संस्थानों जैसे RBI, LIC, GIC और राज्य/केंद्र सरकार के कार्यालयों में सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू है, लेकिन केवल बैंकिंग क्षेत्र में इसे लागू नहीं किया गया है।
हड़ताल का एक और मुख्य कारण बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों पर अत्यधिक कार्यभार है। निजी क्षेत्र के बैंक में 1 कर्मचारी लगभग 400 ग्राहकों को संभालते हैं, जबकि सरकारी बैंकों में 1 कर्मचारी लगभग 2000 ग्राहकों के लिए जिम्मेदार है। UFBU ने इस स्थिति को देखते हुए बैंक में भर्ती बढ़ाने और कर्मचारियों के काम के बोझ को कम करने की मांग भी की है।
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मेहनत और सेवा ही भारत को विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर रही है, और सरकार को अब उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर में बैंक में चोरी की बड़ी कोशिश सामने आई है। कुमदा कॉलोनी स्थित Sarguja Kshetriya Gramin Bank में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर बैंक के लॉकर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके।जानकारी के अनुसार, चोरों ने बैंक भवन के पीछे के हिस्से से दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बैंक के भीतर रखे लॉकर को तोड़ने की कई बार कोशिश की। हालांकि लॉकर का हैंडल टूट गया, लेकिन उसका सुरक्षित लॉक नहीं खुल पाया। इस वजह से चोर बैंक से कोई बड़ी रकम या सामान चोरी नहीं कर पाए।मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक धीरेंद्र मौर्य ने Bishrampur Police Station में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे बैंक बंद कर वे अपने निवास अंबिकापुर चले गए थे। अगले दिन सुबह कार्यालय सहायक नामिक दास जब बैंक के पीछे सफाई करने पहुंचे, तो उन्हें दरवाजे के पास सेंधमारी के निशान दिखाई दिए। इसके बाद बैंक खोलकर अंदर जांच करने पर चोरी की कोशिश का पता चला।बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक में लगे कई सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि एक कैमरे में एक संदिग्ध की तस्वीर कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।विश्रामपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी और सेंधमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक सप्ताह पहले बस स्टैंड परिसर स्थित एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर करीब चार लाख रुपये के मोबाइल और एसेसरीज चोरी कर लिए गए थे, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके अलावा पहले भी ज्वेलर्स दुकान और कई मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।मामले में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर में बैंक में चोरी की बड़ी कोशिश सामने आई है। कुमदा कॉलोनी स्थित Sarguja Kshetriya Gramin Bank में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर बैंक के लॉकर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने बैंक भवन के पीछे के हिस्से से दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बैंक के भीतर रखे लॉकर को तोड़ने की कई बार कोशिश की। हालांकि लॉकर का हैंडल टूट गया, लेकिन उसका सुरक्षित लॉक नहीं खुल पाया। इस वजह से चोर बैंक से कोई बड़ी रकम या सामान चोरी नहीं कर पाए।
मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक धीरेंद्र मौर्य ने Bishrampur Police Station में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे बैंक बंद कर वे अपने निवास अंबिकापुर चले गए थे। अगले दिन सुबह कार्यालय सहायक नामिक दास जब बैंक के पीछे सफाई करने पहुंचे, तो उन्हें दरवाजे के पास सेंधमारी के निशान दिखाई दिए। इसके बाद बैंक खोलकर अंदर जांच करने पर चोरी की कोशिश का पता चला।
बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक में लगे कई सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि एक कैमरे में एक संदिग्ध की तस्वीर कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।
विश्रामपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी और सेंधमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक सप्ताह पहले बस स्टैंड परिसर स्थित एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर करीब चार लाख रुपये के मोबाइल और एसेसरीज चोरी कर लिए गए थे, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके अलावा पहले भी ज्वेलर्स दुकान और कई मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
मामले में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *