दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां NDPS एक्ट के एक आरोपी ने थाने के अंदर से रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। वीडियो में युवक भोजपुरी गाने “आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल” पर रील बनाते हुए नजर आ रहा है, जिससे उसके हाव-भाव में रौब झलक रहा है।जानकारी के मुताबिक हर्ष साहू नाम का युवक स्टेशन मरोदा का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 24-25 साल बताई जा रही है। उसे साल 2024 में NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहां वह करीब 17 महीने तक बंद रहा। हाल ही में उसे जमानत मिली थी।बताया जा रहा है कि जमानत पर छूटने के बाद युवक किसी काम से उतई थाना पहुंचा था। इसी दौरान उसने थाने से बाहर निकलते हुए यह रील बनाई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी।12 अप्रैल को अपलोड किए गए इस वीडियो को एक ही दिन में 47 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई है और अब युवक की तलाश की जा रही है।इस घटना के सामने आने के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर एक आरोपी कैसे थाने परिसर में इस तरह रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां NDPS एक्ट के एक आरोपी ने थाने के अंदर से रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। वीडियो में युवक भोजपुरी गाने “आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल” पर रील बनाते हुए नजर आ रहा है, जिससे उसके हाव-भाव में रौब झलक रहा है।
जानकारी के मुताबिक हर्ष साहू नाम का युवक स्टेशन मरोदा का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 24-25 साल बताई जा रही है। उसे साल 2024 में NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहां वह करीब 17 महीने तक बंद रहा। हाल ही में उसे जमानत मिली थी।
बताया जा रहा है कि जमानत पर छूटने के बाद युवक किसी काम से उतई थाना पहुंचा था। इसी दौरान उसने थाने से बाहर निकलते हुए यह रील बनाई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी।
12 अप्रैल को अपलोड किए गए इस वीडियो को एक ही दिन में 47 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई है और अब युवक की तलाश की जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर एक आरोपी कैसे थाने परिसर में इस तरह रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *