छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। यह घटना 12 अप्रैल की रात ग्राम खाड़ा में हुई, जब आपसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।मृतक की पहचान शम्भू निषाद के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गुजरात में रह रहा था और हाल ही में अपने गांव लौटा था। घटना की रात करीब 10 बजे उसका विवाद गांव के ही संतोष कुमार यादव और रोहित कुमार यादव से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने शम्भू के साथ बेरहमी से मारपीट की। हाथ-मुक्कों और लात से की गई इस पिटाई में उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।परिजनों ने घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान 13 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार यादव को कुथरेल से और रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। यह घटना 12 अप्रैल की रात ग्राम खाड़ा में हुई, जब आपसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।
मृतक की पहचान शम्भू निषाद के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गुजरात में रह रहा था और हाल ही में अपने गांव लौटा था। घटना की रात करीब 10 बजे उसका विवाद गांव के ही संतोष कुमार यादव और रोहित कुमार यादव से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने शम्भू के साथ बेरहमी से मारपीट की। हाथ-मुक्कों और लात से की गई इस पिटाई में उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।
परिजनों ने घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान 13 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार यादव को कुथरेल से और रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *