छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ED उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। ED के वकील सौरभ पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।जांच एजेंसियों के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका कथित शराब घोटाले के साथ-साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों के लेन-देन में होने की जांच की जा रही है। इससे पहले EOW भी उनसे पूछताछ कर चुकी है।रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहने के बाद 8 जुलाई को EOW कार्यालय में सरेंडर हुए थे। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया और पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। 25 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी।अब ED की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी कथित घोटाले में लेन-देन, नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर सकती है। कोर्ट में पेशी के दौरान रिमांड पर फैसला होगा।
छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ED उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। ED के वकील सौरभ पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका कथित शराब घोटाले के साथ-साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों के लेन-देन में होने की जांच की जा रही है। इससे पहले EOW भी उनसे पूछताछ कर चुकी है।
रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहने के बाद 8 जुलाई को EOW कार्यालय में सरेंडर हुए थे। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया और पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। 25 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी।
अब ED की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी कथित घोटाले में लेन-देन, नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर सकती है। कोर्ट में पेशी के दौरान रिमांड पर फैसला होगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *